क्रिप्टोकरेंसी से होने वाले नुकसान से अपनी रक्षा कैसे करें ? [How do i Protect Myself From Cryptocurrency’s Drawbacks ?]
क्रिप्टोकरेंसी से होने वाले नुकसान से बचने के लिए आपको नीचे कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है –
सर्वप्रथम आप यह देखें कि कंपनी किसके नाम पर हैं? यदि जिसके नाम पर यह कंपनी हैं वह एक योग्य एवं प्रसिद्ध संगठन या व्यक्ति हैं, तो यह आपके लिए एक सकारात्मक संकेत होगा.
इसी तरह से यदि इसमें निवेश करने वाले व्यक्ति या संगठन भी प्रमुख होते हैं, यह भी आपके लिए एक अच्छा संकेत होगा.
आपकी हिस्सेदारी किस – किस में हैं यह भी ध्यान रखना होगा. इसका मतलब यह हैं कि आपका हिस्सा कंपनी में हैं या सिर्फ मुद्रा में हैं या फिर टोकन में हैं. इसका ख्याल रखना आवश्यक हैं. यदि आप कंपनी में पार्टनरशिप में है तो इससे आपको आपके शेयर के अनुसार पैसा मिलेगा, यदि आप मुद्रा में पार्टनरशिप में हैं तो आप उसकी कमाई में हिस्सा ले सकते हैं. लेकिन यदि आप टोकन खरीदते हैं तो आप उसका उपयोग करने के हकदार होंगे, जैसे कि कैसिनो में चिप्स.
आपको अंत में इसका भी ख्याल रखना होगा कि मुद्रा पहले से विकसित हैं या कंपनी इसे विकसित करने के लिए पैसे इकठ्ठा करना चाह रही हैं.
आज हर कोई इस करेंसी को लेने के पीछे भाग रहा हैं. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि यह करेंसी सफल ही होगी. इसमें चोरी के जोखिम होने की भी कुछ संभावनाएं होती हैं, क्योंकि हैकर्स हमेशा इस कोशिश में रहते हैं कि वे किसी तरह से आपके उस कंप्यूटर नेटवर्क को हैक करें और आपकी सम्पत्ति को अपने नाम कर लें. अतः इस क्रिप्टोकरेंसी का उपयोग करने में सफलता मिल सकती हैं, इसलिए आप केवल इसके उपयोग करते समय सभी चीजों पर ध्यान दें.

Post a Comment