क्रिप्टोकरेंसी लोकप्रिय क्यों है ? [Why is Cryptocurrency Popular ?]
कई कारणों से क्रिप्टोकरेंसी अपने समर्थकों के बीच लोकप्रिय हैं इनमें से कुछ के बारे में जानकारी हम यहां दे रहे हैं –
ऐसे लोग जोकि बिटकॉइन क्रिप्टोकरेंसी का उपयोग करते हैं या जिन्होंने किया हैं, इसे भविष्य की एक मुख्य करेंसी के रूप में देखते हैं. और उन्हें खरीदने के लिए उनके प्रतिस्पर्धियों के बीच दौड़ लगी हुई होती हैं कि उनसे पहले वे अधिक मूल्यवान हो जाएँ.
कुछ समर्थक इस कारण से इसे पसंद करते हैं कि क्रिप्टोकरेंसी पैसों की आपूर्ति के मैनेजमेंट को हटा सकती है. क्योंकि समय के साथ यह बैंक मुद्रास्फीति के माध्यम से पैसों की वैल्यू को कम कर देगी.
तो कुछ अन्य समर्थक क्रिप्टोकरेंसी की टेक्नोलॉजी यानि ब्लॉकचैन को पसंद कर रहे हैं. क्योंकि यह एक डिसेंट्रलाइज्ड प्रोसेसिंग और रिकॉर्डिंग सिस्टम है, और यह परिवारिक भुगतान प्रणाली की तुलना में अधिक सुरक्षित भी हो सकती हैं.
क्रिप्टोकरेंसी कुछ सट्टेबाजों को भी पसंद आ रही है. क्योंकि यह मूल्य में ऊपर जा रही है और उन्हें पैसों को स्थानांतरित करने के लिए करेंसी की लॉन्ग टर्म स्वीकृति में कोई दिलचस्पी नहीं है.

Post a Comment